फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकानदार की पिटाई कर 13 हजार रुपये लूटा

विज्ञापन
टिई से घायल लूट के शिकार दुकानदार विकास की फोटो - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दुकानदार की पिटाई कर 13 हजार रुपये छीने
विज्ञापन

मोबाइल रिचार्ज कराने का बहाना लेकर दुकान में घुसे थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। थानाक्षेत्र के धरमपुर चौराहे पर एक मोबाइल दुकानदार की मनबढ़ों ने बुधवार सुबह दुकान में घुसकर पिटाई की। काउंटर से 13 हजार रुपये छीन लिए। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाक्षेत्र के हरपुर निवासी विकास धरमपुर चौराहे पर मोबाइल रिपेयरिंग और रिचार्ज की दुकान चलाता है। बुधवार की सुबह वह दुकान की सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी बीच बगल के गांव का एक युवक अपने तीन साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। आरोपी युवक दुकान में घुसकर रिचार्ज का बहाना करते हुए विकास को अंदर बुलाया। उस पर हमला बोलते हुए मारपीट करने लगे। हमलावरों ने काउंटर में रखा 13 हजार रुपये भी लूट लिया। सूचना के बाद घर से आ रही मां ललिता देवी, भाई पंकज को भी रास्ते में घेरकर मारने-पीटने का आरोप है। इंस्पेक्टर श्यामलाल यादव ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें