फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार कर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपार रानी मैं वेतन भुगतान को लेकर आंदोलित शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

वेतन भुगतान रोकने और अवैध वसूली का लगाया आरोप
प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज के शिक्षकों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। प्रबंधक व प्रधानाचार्य पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और परिसर में धरना दिया। कॉलेज में पूरे दिन पठन-पाठन ठप रहा।
धरने में माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व मंडल अध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य उमाशंकर लाल श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज प्रशासन शिक्षकों और छात्रों के साथ मनमाना व्यवहार करते हुए उनका धनादोहन कर रहा है। एक तरफ शिक्षकों से उनके वेतन बनाने से लेकर वेतन वृद्धि, जीपीएफ लोन, सर्विस बुक तैयार करने, सेवानिवृत्त होने पर उनके सर्विस भुगतान से लेकर पेंशन आरंभ होने तक मनमाना धन वसूली की जा रही है तो दूसरी ओर छात्रों से प्रवेश शुल्क अधिक लिया जा रहा है। विरोध करने वाले अभिभावकों के बच्चों का प्रवेश नहीं लिया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ राज्य परिषद के सदस्य रामकृपाल तिवारी ने कहा कि संघ शिक्षकों की लड़ाई के लिए कदम से कदम मिलाकर चलेगा। धरने में इकाई मंत्री शैलेश पांडेय, उपाध्यक्ष आनंद शंकर उपाध्याय, ज्ञानेंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, प्रभात मिश्रा, संजय पांडेय, राजन श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, रामाश्रय कुशवाहा, अवधेश दुबे, विमलेश तिवारी, अशोक भारती, अश्वनी कुमार, सुधाकर दुबे, घनश्याम तिवारी, अवधेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों का वेतन बिल 19 अगस्त को ही डीआईओएस कार्यालय भेज दिया गया है। लेखा बाबू तीन दिन से छुट्टी पर हैं। इस कारण बिल रीसिव नहीं हो पाया है। वेतन भुगतान रोकने का कोई उद्देश्य नहीं है। शिक्षकों का कार्य बहिष्कार अनुचित है।
- भानुप्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें