फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के फैसेले पर खुशी से झूमे हिन्दूवादी संगठन के नेता

विज्ञापन
राज्य सभा में काश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा हटाने का बिल पेश होने पर रुद्रपुर में पटाखा छोड़कर ? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
साकार हुआ एक राष्ट्र, एक विधान, एक निशान का सपना
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के फैसले पर खुशी से झूमे हिंदूवादी संगठन के नेता
तिरंगा लेकर निकाली यात्रा, लगाए वंदेमातरम के नारे
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 में बदलाव और नए प्रदेश बनाए जाने की खबर पर हिंदूवादी संगठन ने तिरंगा लहराकर खुशी जताई। पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने इस बदलाव को देश की एकता और अखंडता को मजबूत बताया।
हियुवा नेता अमित मोदनवाल के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला गया। वंदेमातरम और भारत माता जय की नारों से शहर गूंज उठा। मालवीय रोड पर तिरंगा लहराते हुए पटाखे फोड़े। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नेतृत्व में आज देश एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान हुआ है। इस दौरान विकास वर्मा, प्रिंस जायसवाल, निगम सोनी, बिट्टू मद्धेशिया, अंकुर बरनवाल, बंटी तिवारी, सौरभ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल की बैठक मोहन रोड कैंप कार्यालय पर सोमवार को हुई। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम ने कहा कि दशकों बाद राष्ट्र हित में जो फैसला आया है, वह स्वागत योग्य है। इस दौरान वंशराज पांडेय, भरत अग्रवाल, अवध किशोर त्रिपाठी, शंकरलाल वर्मा, नंदकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष युगल किशोर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। केंद्र सरकार के निर्णय की सराहना करते हुुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान विजयसेन यादव, कमलमणि त्रिपाठी, राकेश शाही, प्रमोद निषाद, विजय प्रताप मिश्र, केशरीनंदन, संतोष पाठक आदि मौजूद रहे। जिला बार एसोसिएशन की बैठक पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र राव की अध्यक्षता में हुई। केंद्र सरकार की ओर से लिए गए निर्णय को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान अध्यक्ष सुशील मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। चौहान महासभा ने भी कैंप कार्यालय पर बैठक कर खुशी मनाई। इसमें जयनारायण चौहान, वृद्धिचंद चौहान, वीरेंद्र चौहान, रामजतन, अनिल, अभय, डॉ.सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपाइयों ने निकाला विजय जुलूस
बरहज। भाजपा नेता कुश भगत और संजय वर्मा के नेतृत्व में मुख्य चौक, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन मार्ग, तहसील और पैना रोड आदि जगहों पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तटस्थ निर्णय और गृहमंत्री अमित शाह की सूझबूझ से कश्मीर के लोग 72 साल बाद आजाद हुए हैं। अनुच्छेद 370 समाप्त करने और जम्मू से लद्दाख को विभाजित कर केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना साहसिक कदम है। प्रधानाचार्य खडग बहादुर यादव ने कहा कि सरकार के इस फैसले की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सीओ अंबिकाराम के नेतृत्व में बरहज एसओ शिवशंकर चौबे और मदनपुर इंस्पेक्टर विद्याधर कुशवाहा ने पैदल मार्च किया। इस दौरान रामधनी गोंड़, अमरेंद्र गुप्त, रामनिवास उपाध्याय, राजन सिंह, अशोक सोनकर, मुकेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें