अश्लील वीडियो वॉयरल करने वाला गिरफ्तार
फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती, कौशांबी का रहने वाला है आरोपी
टिकटॉक एप पर अश्लील वीडियो बनाकर युवक ने किया वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। फेसबुक पर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह कौशांबी जिले का रहने वाला है। फेसबुक पर ही उसकी युवती से संपर्क हुआ था। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से कुछ महीने पूर्व कौशांबी के सुजातपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह नाम के एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोनों के बीच मैसेज, वीडियो और तस्वीर भेजने का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। कुछ दिन पूर्व युवक ने युवती का टिकटॉक एप से वीडियो बनाकर अपने वॉल पर पोस्ट कर दिया। इसकी जानकारी युवती को हुई तो वह घरवालों को बताई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। साइबर सेल की मदद से कोतवाली पुलिस ने आरोपी ज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अरुण मौर्य ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।