फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेचनाओं के निस्तारण में सुस्ती पर एसआई निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

---
- खुखुंदू थाने के औचक निरीक्षण में एसपी ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र ने शुक्रवार की शाम अचानक खुखुंदू थाने पहुंचे। बैरक, मेस, साफ-सफाई और अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान विवेचनाओं के निस्तारण में सुस्ती पर एसआई कमलेश कुमार शारदा को निलंबित कर दिया। फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने और संतुष्ट कर थाने से भेजने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक एसपी के थाने पहुंचते ही मातहतों में हड़कंप मच गया। तकरीबन डेढ़ घंटे चले निरीक्षण में एसपी ने सबसे पहले समाधान दिवस के रजिस्टर का अवलोकन किया। निस्तारित मामलों के बारे में एसओ श्यामलाल यादव से पूछताछ की। रजिस्टर में अंकित फरियादियों के मोबाइल नंबर पर फोन कर हकीकत को परखा। निरीक्षण के दौरान एसपी कई बार तल्ख दिखे। उन्होंने लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने और शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की हिदायत दी। पैदल गश्त और एंटी रोमियो को तेज करने का निर्देश दिया। हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने को कहा। इस दौरान एसओ श्यामलाल यादव, एसआई देवेंद्र सिंह यादव, परमात्मा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें