फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेनाल्टी शूटआउट में तरकुलवा को हरा देवरिया का ट्रॉफी पर कब्जा

Sun, 07 Jan 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टार स्पोर्ट्स फुटबाल प्रतियोगिता
विज्ञापन





देवरिया। तरकुलवा नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज दुबे टोला के खेल मैदान पर आयोजित स्टार स्पोर्ट्स फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को तरकुलवा व देवरिया की टीमों के बीच खेला गया। तय समय में दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। निर्णायकों ने पेनाल्टी शूटआउट के जरिए मैच के निर्णय का फैसला किया। पेनाल्टी शूट में देवरिया की टीम ने तरकुलवा को 5-4 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चेयरमैन जनार्दन कुशवाहा ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। निर्णायक का काम मजहर खान एवं कमेंट्री सिपाही खान ने किया। इस दौरान सभासद प्रदीप सिंह, विनोद गुप्ता, राधेश्याम तिवारी, वलीउल्लाह सिद्दीकी उर्फ गुडडू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें