मोहम्मद हुसैन इंटर कॉलेज खेल मैदान पर आयेजित आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
सलेमपुर। मोहम्मद हुसैन इंटर कालेज के मैदान में आयोजित आबिद अली अंसारी मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को नेपाल और मुबारकपुर टीम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें नेपाल की टीम ने मुबारकपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित की। मुख्य अतिथि पर्यावरण प्रहरी शमशाद मलिक के साथ कॉलेज के प्रबंधक शमशाद आजम उर्फ मुन्ना बाबू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले हॉफ में नेपाल की टीम के सात नंबर के जर्सी के खिलाड़ी मिलन ने एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हॉफ में भी मुबारकपुर के खिलाड़ी जूझते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच नेपाल के खिलाड़ी मिलन ने एक और गोल मारकर अपनी टीम की बढ़त 2- 0 कर दी।
नेपाल के खिलाड़ी मिलन को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के रेफरी नसरूदीन अंसारी, राजू अंसारी व मकसूद अहमद व महफूज लारी रहे। इस दौरान आयोजक आरिफ अंसारी, खुर्शीद, रुस्तम अली, मुमताज, प्रधानाचार्य अब्दुल सलाम, जुल्फिकार अंसारी, नदीम खान, ताहिर, नूरुल होदा, शाहिद अंसारी आदि मौजूद रहे।