फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो करोड़ से देवरहा बाबा आश्रम का होगा सुंदरीकरण

Sun, 20 Apr 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। महर्षि योगीराज देवरहा बाबा आश्रम का उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम दो करोड़ रुपये की लागत से सुंदरीकरण कराएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विकास निगम धन स्वीकृति होने के बाद आश्रम में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए आवास निर्माण कराएगा। आश्रम पर आने वाली सड़क पर गेट का निर्माण, सामुदायिक शौचालय, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच, सोलर लाइट, वाटर कूलर और डस्टबिन लगवाना आदि कार्य कराए जाएंगे। पर्यटन विभाग के जेई रविंद्र कुमार ने बताया कि देवरहा बाबा आश्रम के विकास लिए दो करोड़, चार लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। आश्रम के विकास के लिए मानक के अनुसार कार्य शुरू करा दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें