सेमरी गांव में घुड़ दौड़ प्रतियोगिता में रेस लगाते घोड़े।
प्रतियोगिता 60 घोड़ों को पछाड़ बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। घुड़दौड़ प्रतियोगिता सेमरी गांव में शनिवार को हुई। इसमें कुशीनगर के चेतक ने 60 घोड़ों को दौड़ में पीछे करते हुए चैंपियन बना। वहीं मऊ का बादल दूसरा तो कुशीनगर का केशरी तृतीय स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में प्रदेश से 60 घोड़ों ने हिस्सा लिया था। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामपति राम त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेस देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। घोड़ों का करतब देख लोगों ने तालियां बजाईं।
प्रतियोगिता में कुशीनगर के रूबी किन्नर का घोड़ा केशरी तृतीय स्थान पर रहा। सभी विजेताओं को शील्ड और उपहार देकर सम्मानित किया गया। आयोजक अजीत राय ने सभी का आभार जताया। इस दौरान कुंवर राय, जीपू शाही, सरोज मिश्र, राहुल मणि आदि मौजूद रहे। संचालन गणेश मिश्र ने किया।