फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घने कोहरे ने आलू और सरसों के किसानों को डराया

Sun, 31 Dec 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मौसम के बदले मिजाज ने सब्जियों के राजा आलू को मुश्किल में डाल दिया है। हालांकि अगेती आलू की फसल बाजार में आ चुकी है, लेकिन ऐसे ही कुछ दिन और कोहरा और पड़ा तो आलू के पौधों की पत्तियां झुलसने लगेंगी। इसी तरह सरसों पर भी माहो का प्रकोप होने का अंदेशा बढ़ रहा है। आलू का रकबा पिछले साल के मुकाबले इस बार अधिक है। करीब एक-डेढ़ महीने पहले गाढ़े गए आलू के पौधे बढ़ चुके हैं। अब कोहरे के कारण आलू की फसल पर असर पड़ रहा है। कुछ दिन और कोहरा रहा तो पत्तियां झुलसी नजर आने लगेंगी। किसान राघवेंद्र प्रताप शाही, विनय सिंह, प्रमोद यादव आदि ने बताया कि कड़ाके की ठंड ने गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना के प्रभारी डॉ. मांधाता सिंह ने बताया किआलू की फसल में झुलसा और सरसों में माहो का खतरा कोहरे के दौरान बढ़ जाता है। जरूरी है कि इससे बचाव के इंतजाम पहले से ही कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें