फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर से बाहर बुलाकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Sun, 31 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बदमाशो के गोली से घायल रोहित का मेडिकल काॅलेज में हुआ एक्स रे पूछताछ करती पुलिस  
विज्ञापन
देवरिया। बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को उसकी मां के जरिए घर से बाहर बुलवाया और गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक अचेत होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर गांववाले पहुंचने लगे तो बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। फायरिंग की वजह युवकों की आपसी गुटबाजी बताई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, घटना की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी और सीओ संजय कुमार रेड्डी ने घायल युवक और उसकी मां से बात की। युवक ने बाइक सवार तीनों बदमाशों का नाम बताया है। सदर कोतवाली पुलिस ने रोहित की मां उर्मिला देवी की तहरीर पर सकरापार गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास यादव, गोबराई गांव निवासी पवन यादव, न्यू कालोनी निवासी योगेश पांडेय पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।
कोतवाली क्षेत्र के चितामनचक गांव निवासी 20 वर्षीय रोहित यादव के दरवाजे पर शनिवार की सुबह करीब 11.30 बजे कोतवाली क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। उस समय रोहित की मां दरवाजे पर झाडू लगा रही थीं। बदमाशों ने उनसे रोहित को घर से बुलाने को कहा। मां की आवाज सुनकर रोहित दरवाजे पर आया तो बाइक सवार एक बदमाश ने रोहित पर गोली चला दिया।
विज्ञापन

गोली उसकी गर्दन में जा घुसी, इसी दौरान बदमाशों ने दूसरा राउंड फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी। गोली की आवाज और मां की चीख सुनकर गांव वाले पहुंच गए। इसके बाद बदमाशों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और लोहरौली गांव के रास्ते भाग गए। बाइक पर सवार तीनों बदमाशों का चेहरा ढका हुआ था।
इस घटना से गांव में दहशत फैल गई। गांव वाले घायल रोहित को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उधर, घटना की जानकारी के बाद एएसपी, सीओ और कोतवाल भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। रोहित ने अधिकारियों को तीनों बदमाशों का नाम बताया। इसमें एक कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उसका गिरोह शहर में सक्रिय है। एएसपी ने घटना में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया। गांव में पहुंचे एएसपी ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की। पड़ोस के घर में लगे सीसी टीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला तो इसमें बाइक सवार तीनों बदमाश भागते हुए दिखे।

युवक एक ही साथ रहते हैं। आपसी गुटबाजी को लेकर दरवाजे पर पहुंचे बाइक सवार तीन युवकों ने रोहित को गोली मारी है। इसमें कोतवाली का एक हिस्ट्रीशीट और चर्चित बदमाश भी शामिल है। घायल युवक ने मोबाइल पर एक युवक से हुए तकरार होने की बात कही है। केस दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिया गया है।-दीपेंद्र नाथ चौधरी एएसपी देवरिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें