फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू की दस्तक, अब तक तीन रोगी मिले

Sun, 07 Sep 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। अब तक तीन मरीज मिल चुके हैं। अचानक से मरीज मिलने से मेडिकल कालेज प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। काॅलेज प्रशासन ने डेंगू वार्ड शुरू कर दिया गया है। शनिवार को डेंगू का एक मरीज भर्ती हुआ है। भाटपारानी क्षेत्र के होलईपुर निवासी अविनाश पटना में रहकर नीट की तैयारी करते हैं। करीब 10 दिन पहले बुखार हुआ। ठीक नहीं होने पर घर आए। मेडिकल कालेज में प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे परिवर्तन से लोग वायरल फीवर के शिकार हो रहे हैं। मेडिकल काॅलेज में रोजाना 40-50 मरीज बुखार के आ रहे हैं। डॉक्टर इनकी जांच कर दवाएं दे रहे हैं। गंभीर रोगियों को भर्ती कर डेंगू की प्रारंभिक एनएस-1 जांच की जाती है। पुष्टि के लिए एलाइजा जांच की जाती है। मेडिकल काॅलेज में अब तक एलाइजा जांच में तीन डेंगू रोगियों की पुष्टि हो चुकी है। सीएमएस डॉ. एचके मिश्र ने बताया कि डेंगू के चार प्रकार के वायरस होते हैं। यह एडीज मच्छर के काटने से होता है, जो दिन में काटता है। साफ पानी में अंडे व लार्वा विकसित करता है। डेंगू पीड़ित को काटा हुआ मच्छर स्वस्थ लोगों को काटने पर बीमार पड़ने की आशंका अधिक रहती है। किसी को डेंगू पता चले तो मच्छरदानी में सोएं। घर के आसपास जलभराव नहीं होने दे। मच्छरों को भगाने के घर में उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें