फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू ने दी दस्तक, वायरल बुखार को हल्के में न लें

Mon, 24 Aug 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मे​डिकल कालेज के पुरुष मेडिसिन वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
देवरिया। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल मरीज का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू ने भी दस्तक दे दी है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आना शुरू हो गया है। पिछले दिनों दो मरीज इलाज कराकर जा चुके हैं। वहीं दो मरीज अभी इलाजरत हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना सैकड़ों की संख्या में बुखार, सर्दी-खांसी और बदन दर्द से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष और दवा वितरण केंद्र तक लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन

वायरल फीवर के बढ़ते मामलों के बीच डेंगू के मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। मेडिकल कालेज में अगस्त के दूसरे सप्ताह में दो मरीज मिले थे।
इसमें एक मरीज तरकुलवा के अभिजीत 20 वर्ष और दूसरी बुजुर्ग सकरापार की रूना देवी 65 वर्ष हैं। दोनो मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
वहीं तीसरी मरीज आयुषी का इलाज लक्षण के आधार पर चल रहा है। इनमें डेंगू के अंतिम रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं शहर के सोंदा निवासी रुचि तिवारी 30 वर्ष को डेंगू की पुष्टि के बाद मेडिकल काॅलेज में बृहस्पतिवार को भर्ती कराया गया है। इनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें