फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोपालगंज के बिलरुआ गांव में गला काटकर युवती की हत्या, युवक गंभीर

Wed, 15 May 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

पुलिस ने यूकेलिप्टस की झाड़ियों से युवती का शव और बाजरे के खेत में युवक को घायलावस्था में पाया
घायल युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। बिहार प्रांत के विजयीपुर थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव में सोमवार की रात खेत में युवक और युवती पर कुछ लोगों हमला बोल दिया। आरोपियों ने चाकू से गला और पेट में ताबड़तोड़ वार कर दोनों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने गांव स्थित यूकेलिप्टस की झाड़ियों से युवती का शव और बाजरे के खेत से युवक को बेहोशी की हालत में पाया। मौके से पुलिस को एक चाकू भी मिला है, जिसको हत्या में प्रयुक्त होने की बात कही जा रही है। घटना से दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, हत्या की वारदात से क्षेत्र में खलबली मच गई। लोग प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या व युवक पर हमला होने की बात कह रहे हैं।
विजयीपुर पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिलरुआ गांव निवासी अमरुल यादव का बेटा नितेश (23) गांव की ही अर्चना से प्रेम करता था। जानकारी पर दोनों परिवारों में इसको लेकर अक्सर विवाद होने लगा। यह देखकर अमरुल ने नितेश को कंप्यूटर की पढ़ाई करने गोरखपुर भेज दिया। लेकिन वहां जाकर भी नितेश मोबाइल के जरिए अर्चना के संपर्क में रहा। दोनों घंटों बात करते थे। रविवार को छुट्टी होने पर नितेश घर पहुंचा। बेटे के आने की खुशी में परिजन सोमवार की रात स्पेशल भोजन पकाने लगे। तभी नितेश शौच जाने की बात कहकर खेत की तरफ चला गया। वहीं, अर्चना भी खेत में जाने की बात कहकर घर से निकल गई।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो दोनों रात के अंधेरे में एक खेत में बैठकर बातें कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर चाकू से हमला बोल दिया। गले और पेट में कई वार करने के बाद उन्हें लहूलुहान कर दिया। हमलावर दोनों की मृत्यु होने की बात समझ मौके से फरार हो गए। इधर, देर रात तक दोनों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता सताने लगी।
नितेश के पिता अमरुल यादव ने इसकी शिकायत विजयीपुर पुलिस से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू की तो मंगलवार भोर में गांव स्थित यूकेलिप्टस की झाड़ियों में अर्चना का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पड़ताल की तो वहीं, कुछ दूरी पर बाजरे के खेत में नितेश को भी बेहोशी की हालत में पाया गया। नितेश का इलाज गोरखपुर में चल रहा है। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


कोट
विजयीपुर के बिलरुआ गांव में चाकू से मारकर युवती की हत्या व युवक को गम्भीर रूप से घायल किया गया है। घटना स्थल से मिले चाकू को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
-आनंद मोहन गुप्त, हथुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें