फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muharram 2023: देवरिया में मोहर्रम के जुलूस में प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन, पांच हिरासत में

Fri, 28 Jul 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि किसी भी धार्मिक जुलूस में प्रतिबंधित हथियार का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। परंपरा के अनुसार जुलूस निकाला जाता है। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बरडीहा लाला गांव में बिना अनुमति जुलूस निकालकर प्रतिबंधित हथियारों का प्रदर्शन करते और पुलिस पर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बरडीहा लाला गांव में बुधवार देर रात करीब 11 बजे मोहर्रम के जुलूस में प्रतिबंधित हथियार लहराया गया। रोकने पर पुलिस से की अभद्रता। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। 16 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरडीहा लाला गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे मोहर्रम का जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल कई लोग प्रतिबंधित हथियार ले रखे थे। इसकी जानकारी होते ही खुखुंदू पुलिस के सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को मना किया, लेकिन वे नहीं माने। सिपाहियों ने तत्काल दरोगा दीपक पटेल को जानकारी दी। थोड़ी देर में दरोगा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो जुलूस में शामिल कुछ लोग उन पर हमलावर हो गए।

इसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पांच लोगों को हिरासत में लिया। करीब चार घंटे तक नोकझोंक के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान बरडीहा लाला गांव के पास देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

पुलिस की गाड़ियां देख हो गए हमलावर

रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गांव में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में हथियार और लाठी, डंडों के साथ जुलूस निकाल रहे हैं। सूचना के कुछ देर बाद हल्के के सिपाही मौके पर पहुंचे। सूचना सही निकली, सिपाहियों ने जुलूस रोकने का प्रयास किया। पर मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस कर्मी पीछे हट गए और हल्के के दरोगा को सूचना दी। वह भी कुछ देर बाद साढ़े नौ बजे गाड़ी लेकर फोर्स के साथ पहुंचे।

पुलिस की गाड़ियां देख समुदाय को लोग हमलावर हो उठे। एसआई को भी बैकफुट होना पड़ा। फिर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह रात करीब दस बजे भारी फोर्स के साथ पहुंचे। हालांकि उग्र भीड़ काफी देर तक हमलावर रही। यह सिलसिला रात एक बजे तक चलता रहा। देर-रात होने के बाद धीरे-धीरे मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

 
विज्ञापन

इन पर गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ केस

पुलिस ने बरडीहा गांव निवासी मुजाहिद अंसारी, मनीर अंसारी, शाहिद अंसारी, अयूब अंसारी, मनौवर अंसारी, इरफान, हुसैन, आशिक,अली, राणा, इमरान, भोलू, अरमान, लालू, अरसद मेहताब और अन्य 100 लोगों के खिलाफ एसआई दीपक पटेल की तहरीर पर विभिन्न धारा सहित 7 सीएलए एक्ट और 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मुजाहिद, मनीर, शाहिद, अयूब और मनौवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उग्र लोग समझाने पर भी मानने को तैयार नहीं थे। तकरीबन चार घंटे मामले को शांत कराने में लगा। देर-रात तक पुलिस मौके पर जमी रही। गांव का माहौल शांत है।

एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि किसी भी धार्मिक जुलूस में प्रतिबंधित हथियार का प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है। परंपरा के अनुसार जुलूस निकाला जाता है। पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर इस समय कोई तनाव नहीं है। जिले में धारा 144 लागू है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें