फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर धरना

Mon, 30 May 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विकास भवन परिसर में पूर्वान्चल छात्र संघर्ष समिति के लोगों ने धरना दिया।
विज्ञापन
पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने योजनाओं में भ्रष्टाचार और विकास भवन के कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर सोमवार को धरना शुरू किया। उनका कहना था कि कर्मचारियों के स्थानांतरण में जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं इसके चलते योजनाओं में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को विकास भवन परिसर में पहुंचे। दिन में 11 बजे से मुख्य द्वार के समीप धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र ने कहा कि विकास भवन के विभिन्न विभागों में कर्मचारी कई वर्षों से एक ही जगह पर जमे हैं। कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग को लेकर सीडीओ को मांगपत्र दिया गया है लेकिन सीडीओ ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके चलते कर्मचारियों के हौसले बुलंद है। इन लोगों ने गांव तक अपना नेटवर्क स्थापित कर लिया है। दलालों के सिफारिश को प्राथमिकता के जरिए करते हैं इसके एवज में रकम वसूलते हैं।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में एक कर्मचारी बिना आदेश के काम कर रहा है। सफाई कर्मचारियों से रुपये लेकर  स्थानांतरित कर रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चतुरानन ओझा ने कहा कि विकास भवन का एक कर्मचारी अपने अधिकारी की कार को तथ्यों के हेरफेर के बाद खरीद लिया है। सरकारी वाहन लेकर देहात इलाकों में भ्रमण करता है। गांव के भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फांसता है। वेदप्रकाश तिवारी ने कहा कि योजनाओं में भ्रष्टाचार का केंद्र विकास भवन बन चुका है। कर्मचारियों के स्थानांतरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने में अमित मिश्र, सन्नी पांडेय, पियूष तिवारी, आलोक तिवारी, अमित दुबे, नित्यानंद दुबे, आलम, राजू श्रीवास्तव, छोटू मणि, अभिषेक पांडेय, शुभम मणि, विवेक तिवारी, विवेक शुक्ल, ऋषभ, राजेंद्र यादव, रोहित त्रिपाठी, लव गुप्त, विकास सिंह, बलराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें