फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया से हेतिमपुर तक बस सेवा शुरू कराने की मांग

Fri, 04 Aug 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। नगर पंचायत हेतिमपुर से देवरिया जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस संचालन की मांग उठने लगी है। इसके लिए नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कृषिमंत्री सूर्यप्रताप शाही को पत्र लिखकर बस संचालन की मांग की है। उन्होंने कृषिमंत्री को दिए पत्र में बताया है कि पूर्व में हेतिमपुर से देवरिया जिला मुख्यालय तक रोडवेज की एक बस संचालित होती थी, जो काफी समय से बंद है। रोडवेज बस सेवा बंद होने से छात्रों और आमजन को जनपद मुख्यालय आने-जाने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पत्र का संज्ञान लेते हुए कृषिमंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परिवहन राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार को पत्र भेजकर उनसे हेतिमपुर से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा संचालन शुरू कराए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें