फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर को जिला बनाने की उठी मांग, गांधी चौक पर चेयरमैन ने की सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर को जिला बनाने की उठी मांग, गांधी चौक पर चेयरमैन ने की सभा
विज्ञापन

सलेमपुर। सलेमपुर को जिला बनाने की फिर मांग उठी है। वर्ष 2018 में एक अगस्त से 15 अगस्त तक लखनऊ तक की गई पद यात्रा की तीसरी वर्षगांठ पर चेयरमैन जेपी मद्देशिया ने रविवार को दोपहर में सभा की।
विज्ञापन

चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कहा कि सलेमपुर को जिला बनाने की मांग तीन दशक से की जा रही है। इसके लिए वर्ष 2014 से लगातार सलेमपुर के गांधी चौक पर आंदोलन किया गया। पुलिस और प्रशासन ने लाठी के दम पर आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश की, बावजूद इसकी धार कम नहीं हुई। फर्जी तरीके से आंदोलनकारियों पर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। सलेमपुर जिला के लिए सभी मानक पूरी करता है और जनहित में जरूरी भी है। उन्होंने सलेमपुर को महंत अवेद्यनाथ नगर के नाम से जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक गांधी चौक पर सभा होगी। इस दौरान शेष नाथ भाई, संतोष ठाकुर, अभिनीत उपाध्याय, मनोज कुमार, अनिरुद्ध बरनवाल, नागेंद्र वर्मा, सुमन, हर्षित कुमार, अनुप कुमार, अंबिका प्रजापति, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें