देवरिया। दवा विक्रेता समिति की बैठक शहर के नगर पालिका रोड स्थित दवा की एक प्रतिष्ठान पर शुक्रवार को हुई। इसमें देश में दवाओं की अवैध आनलाइन बिक्री को तत्काल रोका जाए, जिससे दवाओं की अनियमित बिक्री पर रोक लग सके। इस दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष मनोज गौड़, सचिव प्रवीन कुमार केडिया, शुभम केडिया, वेद कनोडिया, मनीष शर्मा, संदीप, सत्यम कुमार, अजय अग्रवाल, आलोक कुमार, राजीव सिंह, जगजीत सलूजा, स्वदेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।