फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन

देवरिया। शहर के मुंसिफ कॉलोनी निवासी शत्रुघ्न शाही ने एसपी से जानलेवा हमले के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने बताया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे वह डरे सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में उन्होंने कहा है कि 21 अक्टूबर 2020 की रात में करीब 1.40 बजे बांस देवरिया निवासी वसीम, मुंसिफ कालोनी निवासी मोनू और चार अन्य लोग घर का गेट खोलकर अंदर घुस रहे थे। आवाज सुनकर दरवाजा खोला तो इसमें से एक ने मेरे ऊपर फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि हम बच गए। गोली बरामदे की दीवार पर लगी। इसके बाद हमला करने के लिए लोगों ने गेट पर लगे लाइट को तोड़ दिया। घटना की शिकायत पुलिस से करने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें