फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन सभी न्यायालयों का न्यायिक कार्य बहिष्कार कर रहा है। उनकी मांगे नहीं सुनी जा रही है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से धरना शुरू कर दिया है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर मिश्र ने कहा कि करीब एक माह से तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग रहे हैं, लेकिन अब तक हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया। ऐसे में हम लोगों ने धरना देने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरूआत की गई है। सोमवार को भी धरना जारी रहेगा। धरना को प्रमोद तिवारी, देवमोहन तिवारी, देवेंद्र दुबे आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें