देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन से निलंबित किया जाना अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सत्ता के अहंकार को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन का उपयोग चुनावी रैली के लिए किया है। आखिरकार मणिपुर हिंसा पर सदन में प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी है, हमें भरोसा है कि मणिपुर में शांति बहाली की गति तेज होगी, राहत शिविरों से लोग अपने घरों को लौटेंगे, उनका पुनर्वास होगा, उनके साथ इंसाफ होगा मोदी ने अगर अपना राजहठ और अहंकार पहले त्याग दिया होता तो संसद का कीमती समय बचता, अहम विधेयक अच्छी चर्चा के साथ पारित होते। कहा कि हमें तकलीफ है कि मणिपुर हिंसा जैसे अभूतपूर्व मुद्दे पर विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव जैसे संसदीय हथियार का उपयोग करना पड़ा, लेकिन सदन का उपयोग भी मोदी ने अपने चुनावी रैली के रूप में किया। आखिरी दौर में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का निलंबन किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यह परंपरा संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों के लिए घातक सिद्ध होगी, इसकी घोर निंदा करते हैं। संवाद