फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज

Sat, 13 Sep 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर बनकटा रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहले बनकटा स्टेशन पर 15027 अप मौर्य एक्सप्रेस, 15028 डाउन मौर्य एक्सप्रेस और 11123 अप ग्वालियर–बरौनी मेल एक्सप्रेस का ठहराव नियमित रूप से होता था। कोरोना काल के दौरान इन ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन हजारों यात्रियों, किसानों, छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें