फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग

Tue, 30 Sep 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को सांसद शशांक मणि त्रिपाठी से भेंट कर क्षेत्र की रेल समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने भटनी रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। साथ ही केवड़ा में टिकट घर खोलने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि भटनी जंक्शन क्षेत्रीय व्यापार और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद कई प्रमुख ट्रेनें यहां बिना रुके गुजर जाती हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा केवड़ा जैसे व्यस्त इलाके में टिकट घर न होने से आम लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने व्यापार मंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया है। रेल मंत्री ने अधिकारियों से इस रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने कहा कि भटनी क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें