सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष पूर्व चैयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को क्षेत्र की जनता ने स्टेशन अधीक्षक बृजेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन अध्यक्ष रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को संबोधित था। इस दौरान सुधाकर गुप्त ने कहा कि अमृत भारत योजना के तहत चयनित होने के बाद भी इस स्टेशन पर गोदान और बापू धाम जैसी एक्सप्रेस ट्रेनें नहीं रुकती हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। ज्ञापन सौंपने वालों में परमानंद प्रसाद, बहादुर प्रसाद, सुरेश यादव, राधेश्याम यादव, सूरज कुमार भारती, दीनदयाल, ज्योति, राजेश गुप्त, गोपाल कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। संवाद