फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठंड की दस्तक के साथ ही बढ़ी गीजर-ब्लोअर की मांग

Tue, 17 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भागलपुर में दुकान से गीजर की खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
भागलपुर। ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवा से लोगों ने सर्दी से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है। पिछले एक सप्ताह में इलेक्ट्रिक दुकानों पर गीजर, ब्लोअर और इमर्शन रॉड की बिक्री दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

बाजार में सबसे अधिक मांग 15 और 25 लीटर के गीजर की है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अभिषेक जायसवाल के मुताबिक, ब्रांडेड के साथ सस्ते लोकल गीजर भी खूब बिक रहे हैं। ब्रांडेड गैस गीजर पांच से सात हजार और इलेक्ट्रिक गीजर चार से छह हजार रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं 1200 से 2500 रुपये तक के ब्लोअर की बिक्री सबसे ज्यादा है।
ग्रामीण इलाकों में गैस गीजर और 500 रुपये तक की इमर्शन रॉड की मांग बढ़ी है। बढ़ती बिक्री से इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर भी व्यस्त हैं। गीजर लगवाने के लिए दो से तीन दिन की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें