फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेल लाइन पर अंडरपास बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत सलेमपुर के बीच से गुजर रही रेलवे लाइन अब स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बन गई है। ओवरब्रिज बनने के बाद जहां वाहनों को राहत मिली, वहीं पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी गोविंद उर्फ छोटे, संतोष, वशिष्ठ और राजकुमार समेत कई लोगों ने बताया कि ओवरब्रिज बनने के बाद पुराने रास्ते बंद जैसे हो गए हैं, जिससे लोगों को मजबूरी में रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। यही वजह है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन कोई न कोई ट्रेन की चपेट में आकर जान गंवा देता है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के पूर्वी हिस्से में वार्ड संख्या भरौली-1, वार्ड नंबर 8 के साथ ही औरंगाबाद, निजामाबाद, नवलपुर, अहिरौली लाला, गोपालपुर, मझौली राज, सहजौर, मझवलिया, ठेंगवल, धनगड़ा, उरदौली और मालीपुर समेत दर्जनों गांवों के लोगों का सलेमपुर बाजार में रोजाना आना-जाना लगा रहता है। लेकिन अंडरपास न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि सलेमपुर ओवरब्रिज के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाए, ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित मार्ग मिल सके और हादसों पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें