रुद्रपुर। नगर के भभौली चौराहे पर दस दिसंबर की रात सड़क हादसे में मरे दीपक निगम का प्रकरण बुधवार को विधान परिषद की कार्रवाई के दौरान उठा। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह ने घटना के पीछे भभौली चौराहे पर अतिक्रमण और स्पीड ब्रेकर नहीं होने से बताते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।
10 दिसंबर को अनियंत्रित ट्रक के घर में घुसने से भभौली चौराहा निवासी दीपक निगम की मौत हो गई। वह बाइक को दरवाजे पर चढ़ा रहे थे कि ट्रक उनके घर में घुस गया। घटना को लेकर लोगों ने सड़क जाम आंदोलन किया।
घटना के लिए चौराहे के समीप अतिक्रमण और लोक निर्माण विभाग द्वारा गतिरोधक नहीं लगाए जाने से हादसा होने का जिम्मेदार ठहराया। मामले को लेकर विधान परिषद के सदस्य डॉ. रतन पाल सिंह और डॉ. जय पाल सिंह ने नियम 110 के तहत सदन का ध्यान आकृष्ट कराया।
कहा कि सदन को इस मुद्दे पर चर्चा कर पीड़ित परिवार की मदद करनी चाहिए।