फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Wed, 22 May 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोट़ो-
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। एंबुलेंस कर्मियों की सूझ-बूझ से एक प्रसूता का एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव हुआ। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहां दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम डेमुसा की रहने वाली फरीना खातून (25) को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों की सूचना पर भाटपाररानी से पहुंचे 102 एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को लेकर अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में प्रसूता को तेज दर्द होने लगा। एंबुलेंस के ईएमटी कृष्णा कुमार गुप्ता व पायलट फूलचंद वर्मा ने सूझबूझ से आशा कार्यकर्ता के साथ एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी प्रसूता को ले जाकर निकटवर्ती भटनी अस्पताल में भर्ती कराए। जहां चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों का इलाज किया और स्वस्थ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें