फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच केेंद्रों पर हुई डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा

Thu, 03 Apr 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले के पांच केंद्रों पर बृहस्पतिवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में हुई। पहले दिन 122 प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं की सेमेस्टर परीक्षा कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, एसएसबी इंटर कॉलेज देवरिया, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना और लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर में हुई। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास व वर्तमान भारतीय समाज के प्रश्न रहे।
प्राचार्य लालजी यादव ने बताया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन जनपद के पांच परीक्षा केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शुरू हुई। इसमें कुल 2089 पंजीकृत प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 1967 शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों को जिम्मेदारों की निगरानी में ट्रेजरी से डीएम की ओर से नामित टीम के माध्यम से केंद्रों पर भेजवाया गया। पहले दिन कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें