रोडवेज परिसर में बस पकड़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़।
देवरिया। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते की मिठास और मिलन का दिन है। इस खास मौके पर पूरे जिले और आसपास के क्षेत्रों से बहनों और भाइयों का हुजूम गंतव्य की ओर निकल पड़ा। शनिवार की सुबह से ही रोडवेज स्टेशन का नजारा कुछ अलग ही था। यात्रियों की भीड़, टिकट खिड़कियों पर कतारें, बसों में चढ़ते-उतरते यात्री और बैग, उपहार व मिठाइयों से लदे-फदे लोग थे। भीड़ को देखकर रोडवेज को 34 अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। सुबह 6 बजे जैसे ही पहली बस रवाना हुई, उसके बाद यात्री संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा। दिल्ली, लखनऊ और कानपुर जैसी लंबी दूरी की रूट की बसें आते ही भर जातीं और चंद मिनट में सीटें फुल हो जाती थीं। संवाद