फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल अवस्था में मिला हिरन

Wed, 06 May 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कपरवार। स्थानीय गांव के नौका टोला में मंगलवार को घायल अवस्था में एक हिरन दिखाई दिया। लोगों ने पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। हिरन का सींग चोटिल होने के कारण रक्तस्राव हो रहा था। लोगों ने पट्टी बांधकर उसका उपचार किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौकाटोला गांव में रास्ता भटककर एक हिरन आ गया था। बच्चे हिरन को देखकर शोर मचाने लगे। हिरन के गांव में होने की जानकारी होने पर अगल-बगल के लोग भी जुट गए। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी घनश्याम, अनूप कुमार, गोविंद और अयूब हिरन को साथ ले गए।
क्षेत्रीय वन अधिकारी गौतम कुमार ने बताया कि हिरन का इलाज कराकर ठी होने पर उसे कुसम्हीं जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें