फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दीपशिखा ने जीते दो गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर की होनहार महिला तैराक दीपशिखा ने वाराणसी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर समन्वय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

देवरिया खास निवासी दीपशिखा के पिता विनोद कुमार सरकारी विभाग में चालक के पद पर कार्यरत हैं। दीपशिखा वर्तमान में चंडीगढ़ में स्नातक की पढ़ाई के साथ तैराकी का अभ्यास कर रही हैं। प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।
उनकी उपलब्धि पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, उप सचिव नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, कोच अरविंद गुप्ता, जीवनरक्षक संध्या गुप्ता और निखिल मिश्रा ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें