फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैडमिंटन के सब जूनियर बालक वर्ग में दीपक अव्वल

Thu, 29 Jan 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पीएमश्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज, देवरिया में बुधवार को वार्षिक खेलकूद व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में दीपक पटेल विजयी रहे। दूसरे स्थान पर प्रेमचंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। ये उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करती हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग में दीपक पटेल विजेता और प्रेमचंद गुप्ता उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में निधि गोंड विजेता और श्वेता कुमारी उपविजेता रहीं।
जूनियर बालक वर्ग में सुमित सिंह विजेता और अंकित शर्मा उपविजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में अंकित चौरसिया विजेता और अंजली यादव उपविजेता रहीं। सीनियर बालक वर्ग में आरोग्य मणि विजेता और किशन उपविजेता रहे। वहीं बालिका वर्ग में तनु श्रीवास्तव विजेता और रितु गुप्ता उपविजेता रहीं। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवन्या रौनियार ने प्रथम, साक्षी मद्धेशिया ने द्वितीय तथा पायल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें