पटनेजी गांव की घटना, गोरखपुर का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
लार(देवरिया)। पटनेजी गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से गोरखपुर के इमाम बाड़ा निवासी मजदूर झुलस गया। उसे सीएचसी लार पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के इमामबाड़ा निवासी हकीम का पुत्र मुंसरिम (30) पानी का मोटर बनाने का काम करता था। रविवार को दस बजे वह लार थाना क्षेत्र के पटनेजी गांव के बाहर पूरब बन रही पानी टंकी की मोटर बनाने आया था। जैसे ही उसने बगल में रखी सरिया को ऊपर उठाया। सरिया ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से टकरा गई। करंट प्रवाहित होने से वह मौके पर अचेत होकर गिर गए। वहां मौजूद लोग गांव के वाहन से मुंसरिम को सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।