गौरी बाजार। स्कूटी से स्कूल आते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल शिक्षक नरेंद्र कुमार भारती आखिर जिंदगी की जंग हार गए। नोएडा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार समेत ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षक शोकाकुल हो गए।
गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के सिविलियन विद्यालय विनायक में शिक्षक नरेंद्र कुमार भारती प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। बीते सात अप्रैल को सुबह स्कूटी से वे विद्यालय आ रहे थे। दुबियारी पुल के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे कमर व सिर में गंभीर चोट आई। नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।