सोनूघाट। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सोनूघाट निवासी मोतीलाल जायसवाल की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। वह सुबह में अपनी फसल देखने के लिए गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने खेत के समीप उन्हें गिरा हुआ देखा। आनन-फानन में घर वाले जिला अस्पताल ले गए।हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बीच रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी मीरा देवी का रो- रो कर बुरा हाल था। मोतीलाल के तीन बेटे दीपक, संदीप, सतीश और दो लड़कियां नेहा और ब्यूटी हैं। मोतीलाल चौराहे पर ठेला लगाकर जीविका चलाते थे।
सामुदायिक शौचालय से हैंडपंप चोरी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमपुरा स्थित रुद्रपुर मार्ग के पास बने सामुदायिक शौचालय के हैंडपंप का हेड चोरी हो गया। जानकारी होने पर स्वच्छता प्रहरी मीना देवी ने पुलिस से शिकायत किया है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
दरवाजे से बाइक चोरी
बरहज। नगर के गौरा-जयनगर वार्ड निवासी रितेश जायसवाल के दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी हो गई। तहरीर में रितेश जायसवाल का कहना है कि मंगलवार की शाम को दरवाजे पर वह अपनी बाइक खड़ी किए थे। जो सुबह गायब थी। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।