फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत
विज्ञापन

सोहनपुर/भाटपाररानी। मझौली-मैरवा मार्ग पर भाटपाररानी थाना के बहियारी इंटर कॉलेज के पास गाय को बचाने के प्रयास में सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ जाने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहनपुर निवासी 45 वर्षीय राजेश तिवारी रविवार को किसी काम से धवरकन गांव गए थे। वे वहां से अपनी बाइक से लौट रहे थे। बहियारी इंटर कॉलेज के पास चर रही गाय अचानक सड़क पार करने के लिए दौड़ी। गाय को बचाने में उनकी बाइक सामने से तेज गति से आ रहे किसी वाहन से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर छटपटाने लगे। आसपास के लोगों ने उन्हें भाटपाररानी पीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पीएचसी पहुंची बनकटा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। एसओ बनकटा प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक राजेश तिवारी अपने घर के कमाऊ सदस्य थे। निधन के बाद से ही पुत्र-पुत्री व पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें