फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

भाटपाररानी। भिंगारी मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बिहार के भोरे थाना क्षेत्र के खोरही निवासी कलाम (50) पुत्र स्व. कासिम बाइक से करीब दस बजे भाटपाररानी से अपने गांव जा रहे थे। अभी भिंगारी के निकट हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में कलाम अचेत होकर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। वह घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें