फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

गौरी बाजार/देवरिया। रुद्रपुर-गौरीबाजार मार्ग के मठिया माफी चौराहे पर बुधवार की रात सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद उसे नजदीक के अस्पताल में उसे भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमहां गांव निवासी रामप्रीत निषाद (52) बुधवार को एकौना थाना क्षेत्र के पिपरा कछार गांव में रिश्तेदारी में गए थे। रात में वह बाइक से घर लौट रहे थे। मठिया माफी चौराहे के समीप सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें गौरीबाजार सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से मठिया माफी निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र राम आश्रय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें