टहलने निकली महिला की हादसे में मौत, एक घायल
बैतालपुर। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर टहलने निकली महिला की हादसे में मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई। मंगलवार की सुबह बैतालपुर कस्बे की महिलाएं टहलने निकली थीं। थापर इंटर कालेज के पास गोरखपुर की ओर से तेज गति में आ रही बोलेरो की चपेट में आने से गुजराती देवी (75) पत्नी स्व कल्लू कन्नौजिया सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जबकि एक अन्य महिला भी घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल भेजवाया, जहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।