वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
भाटपाररानी। खामपार थाना के ग्राम पुरैना निवासी अशोक प्रजापति (40) की भाटपाररानी थाना क्षेत्र के दुबौली मोड़ पर वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह भोजन बनाने का काम करते थे। वह रात में एक कार्यक्रम में भोजन बनाने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। शनिवार को पिता श्याम देव ने अज्ञात चालक के विरुद्ध थाने में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।