फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो और कार की भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कार्पियो और कार की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन

गौरी बाजार। हाटा-गौरी बाजार मुख्य मार्ग पर रामपुर झंगहां टोला स्थित मैरिज हाल के पास बुधवार की शाम साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित स्कार्पियो और कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डाक्टरों ने रेफर कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वही कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो से शराब की कई बोतलें भी बरामद की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कुशीनगर जनपद के पड़रौना निवासी एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो के सवार चार लोग बुधवार की शाम देवरिया से गौरी बाजार होते हुए कुशीनगर जा रहे थे। जबकि देवरिया के एक व्यक्ति की आल्टो कार में सवार दो लोग हाटा से गौरी बाजार होते हुए अपने घर देवरिया जा रहे थे। इसी बीच एक साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हाटा-गौरी बाजार मार्ग पर रामपुर चौराहे के झंगहा स्थित मैरेज हाल के समीप दोनो के बीच आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसमें सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला चिकित्सालय रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। स्कार्पियो सवार सभी लोग बाल बल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया।पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो से शराब की कई बोतलें भी बरामद की तथा एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। प्रभारी थानाधक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को चालक सहित हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना में मृत कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें