फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में सड़क हादसे में मारे गए युवक के घर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद में सड़क हादसे में मारे गए युवक के घर मचा कोहराम
विज्ञापन

भाटपार रानी। फैजाबाद में हाईवे पर रुधौली के पास मंगलवार तड़के हुए हादसे में मारे गए 8 लोगों में भाटपाररानी थाना के ग्राम छोटका गांव का धनंजय शर्मा भी था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। दरवाजे पर लोगों की भीड़ लग गई थी।
धनंजय शर्मा अपने पिता सुंदर शर्मा के बड़े पुत्र थे। वह कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वह बस से गांव आ रहे थे। रास्ते में फैजाबाद के रुधौली शहर के निकट बस में खराबी आ गई थी। कंडक्टर यात्री नीचे उतर गए थे। चालक गड़बड़ी ठीक कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आए ट्रक ने चालक समेत 8 लोगों को रौंदते हुए निकल गया। सभी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। विधायक आशुतोष उपाध्याय ने दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे धनंजय
सुंदर शर्मा के दो पुत्रों में सबसे बड़े धनंजय थे। छोटा पुत्र दीपक शर्मा घर पर ही रहकर मजदूरी करता है । घर पर पिता के पास नाम मात्र की खेती है। मृतक के धनंजय शर्मा कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर परिवार का भरण पोषण करता थे। वह 10 दिन पूर्व ही घर से कानपुर गया थे। वापस आते समय रास्ते में हादसा हो गया । पत्नी सुनैना देवी, माता सावित्री देवी, बेटे अमन (6), आर्यन (4) साल का है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। धनंजय शर्मा की असमय मौत से परिवार के समक्ष आर्थिक संकट आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें