फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से साइकिल सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन

रामलक्षन। मजदूरी कर घर को लौट रहे साइकिल सवार दो मजदूर बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में साइकिल पर बैठे मजदूर की मौत हो गई। साइकिल चला रहा शख्स घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के मछरिहवां टोला निवासी रामपति गुप्ता(55) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह बनिएनी गांव के मुनीब यादव के साथ साइकिल से किसी गांव में मजदूरी करने को गए थे। दोपहर बाद दोनों एकसाथ घर लौट रहे थे। मुनीब यादव साइकिल चला रहा था और रामपति पीछे बैठे थे। रुद्रपुर गौरीबाजार मार्ग के मछरिहवा मोड़ पर बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रामपति और मुनीब को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही रामपति की मौत हो गई। मुनीब यादव का इलाज चल रहा है। मृतक की पत्नी बदामी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बूढ़ी मां और मृतक की इकलौती बेटी जगदंबा का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें