फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका की मौत
विज्ञापन

सोनूघाट। भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव के टोला पानपुर के समीप बाइक की चपेट से छह वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के ग्राम दोघड़ा निवासी अशोक राजभर की तीन पुत्रियों में प्रिया (6) सबसे छोटी थी। वह रविवार को भलुअनी थाना क्षेत्र के शिवपुर हरखौली निवासी अपनी मौसी के घर आई थी। मंगलवार की शाम दोघड़ा के लिए निकली थी। बारीपुर के टोला पानपुर के समीप देवरिया की तरफ से जा रहे बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद बहन चांदनी, नेहा व माता सुमित्रा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें