मझौलीराज के मठियां गांव के पास ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
सलेमपुर। सलेमपुर मैरवां मार्ग पर मठियां गांव के समीप सामने से आ रहे ट्रक की चपेट से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के पूर्वी इचौना निवासी श्यामसुंदर चौहान का पुत्र प्रदीप चौहान (20) शुक्रवार की सुबह 5 बजे बाइक से अपने चाचा व बहन को लेकर बिहार जा रहा था। वह अभी सलेमपुर मैरवां मार्ग पर मझौलीराज के आगे मठियां के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। प्रदीप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
प्रदीप चौहान के पिता सब्जी बेचते हैं। दो भाइयों में छोटा प्रदीप इंटर में पढ़ रहा था। इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।