फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापट्टी के युवक की विदेश में सड़क दुर्घटना में गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापट्टी के युवक की विदेश में सड़क दुर्घटना में गई जान
विज्ञापन

बंजरिया बाजार। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव के एक युवक की सऊदी अरब में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई है। इस घटना की खबर जब घर वालों को हुई तो परिवा में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन

क्षेत्र के सीतापट्टी गावं निवासी अजहरुद्दीन शेख (24) तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घर की माली हालत ठीक करने के लिए वह चार वर्ष पूर्व सऊदी अरब चले गए थे। वहां पर वह ट्रेलर चलाने का काम करते थे। घर की स्थिति अब धीरे-धीरे सुधर रही थी। वहीं, परिजन अजहरुद्दीन के आने के इंतजार में थे। आने के बाद उनकी शादी होने वाली थी लेकिन क्रूर काल को यह मंजूर नहीं था। बुधवार की शाम जब वह दमाम शहर से ट्रेलर लेकर कहीं जा रहे थे कि रास्ते में ही किसी दूसरी गाड़ी की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर जब गांव वालों को हुई तो गांव में मातम छा गया। वहीं, पिता खुर्शीद अहमद भाई राजू शेख का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें