ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
देवरिया। बैतालपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ट्रेन से गिरने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की तलाशी ली। मृतक के पास मिले मोबाइल से डायल नंबर पर फोन कर पूछताछ की गई, जिससे मृतक की पहचान बिहार के जीरादेई थाना के खरजीरामपुर गांव निवासी कृष्णा यादव के रूप में हुई। उसके बाद जीआरपी ने परिजनों को इसकी सूचना देकर शव को सुपुर्द कर दिया।