फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियवां गांव में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलियवां गांव में करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बलियवां गांव में शनिवार को प्लग निकालते समय करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलियवां गांव निवासी मैनुद्दीन (45) मजदूरी करते थे। शनिवार को वह तड़के उठे और कमरे में लगे बिजली के बोर्ड से प्लग निकालने लगे। इसी बीच करंट की चपेट में आ गए। नंगे पैर होने से करंट का जोरदार झटका लगा और वह सिर के बल गिर पड़े। इसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे लेकर घर चले आए और रामपुर कारखाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलते ही पत्नी सोगरा खातून, बेटा सद्दाम व समीर, पुत्री काजल और मोईना दहाड़ मारने लगे। उनकी चीत्कार सुनकर आस-पास के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें